
बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल का नाम हर किसी की ज़ुबान पर छाया हुआ है। विक्की कौशल अपनी पहली ही फिल्म मसान के साथ बॉलीवुड में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कई अलग-अलग तरह की फिल्में की और लगभग सभी फिल्मों में उनके काम को सराहा गया। अब हर कोई विक्की के साथ फिल्में करना चाहता है। बता दें करण जौहर के ड्रीम प्रॉजेक्ट ‘तख्त’ के लिए स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है। अब बस इंतजार है तो सभी सितारों के शेड्यूल के फ्री होने का ताकि फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सके। हालांकि खबर है कि करण इन दिनों विकी कौशल के किरदार को फिर से लिखने में लगे हैं।
खबरों के मुताबिक, फिल्म ‘तख्त’ में रणवीर सिंह दारा शिखोव और विक्की कौशल औरंगज़ेब का किरदार निभाते दिखेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की कौशल के किरदार को भी रणवीर के किरदार जितना दमदार बनाने के लिए करण जौहर फिर से औरंगज़ेब के कैरेक्टर को लिख रहे हैं।
गौरतलब है कि अनुराग कश्यप की प्रयोगधर्मी फिल्म रमन राघव से लेकर मनमर्जियां, संजू और राजी जैसी फिल्मों में विकी कौशल ने ना केवल अपना एक्टिंग कौशल दिखाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website