Thursday , January 29 2026 6:55 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या राय पर मीम शेयर करना विवेक को पड़ा भारी, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

ऐश्वर्या राय पर मीम शेयर करना विवेक को पड़ा भारी, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस


लोक सभा चुनाव 2019 खत्म होने के बाद देशभर में इस समय Exit Polls की चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हर कोई इस पर हंसी-मजाक के जरिए सियासी माहौल को हल्का-फुल्का बना रहा है। ऐसा ही एक मीम विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हैं। लेकिन फैंस और कई स्टार्स को विवेक द्वारा शेयर की गई तस्वीर पसंद नहीं आईं। उन्होंने इसे घटियापन बताते हुए विवेक को आड़े हाथों ले लिया।
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए तस्वीर को डिस्गस्टिंग और क्लासलेस बताया।
इंडियन बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने भी ट्वीट कर विवेक को आड़े हाथ लिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-यह ट्वीट बेहद ही बेतुका है!! निराशाजनक! वहीं अब महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है। एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाया- ‘कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?’

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी पुष्टि की कि आयोग विवेक के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। एएनआई ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र महिला आयोग: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने विवेक द्वारा किए इस आपत्तिजनक ट्वीट पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
लोग भी विवेक के ट्वीट पर इस बात के लिए भी नाराज हो रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या राय की अब शादी हो चुकी है और वह एक प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य हैं। लोग बिना मतलब उनके अतीत को उछाले जाने से गुस्सा हैं।
ये है मामला
विवेक ने आज अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं। सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर ‘ओपिनियन पोल’ लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर ‘एग्जिट पोल’जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में ‘रिजल्ट्स’ लिखा था।