
दुनिया में कई अजीबोगरीब रेस्टोरेंट हैं। कहीं जेल की तरह रेस्टोरेंटबने हैं और हैं तो कहीं पेड़ों पर। यहां तक कि पानी के अंदर भी रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। लेकिन दुनिया में एक अनोखा रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां बोल कर नहीं बल्कि सिर्फ इशारों से ही खाने का ऑर्डर दे सकते हैं।
यह अजीबोगरीब रेस्टोरेंट चीन के ग्वांगझू में खुला है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फूड चेन स्टारबक्स ने इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। इसे साइलेंट कैफे नाम दिया गया है। यह चीन का पहला इस तरह का रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट की खास बात ये है कि यहां आने वाले ग्राहकों को बिना बोले अपना ऑर्डर देना पड़ता है। जो भी मंगाना हो, हाथ के इशारे से मेन्यू कार्ड के नंबर को बताया जाता है। अगर ग्राहक कोई बात कर्मचारियों को नहीं समझा पाते तो वे उसेएक नोटपैड पर लिखकर दे सकते हैं।
यहां ग्राहक और कर्मचारियों के बीच डिजिटल संचार की भी व्यवस्था की गई है। इस रेस्टोरेंट की दीवारों पर सांकेतिक भाषा के चिह्न और सूचक यानी इंडिकेटर बनाए गए हैं ताकि उनके मतलब को आसानी से समझा जा सके। दरअसल, इस रेस्टोरेंट को खोलने का लक्ष्य ग्राहकों को ना सुन पाने वाले लोगों की भाषा समझने के लिए प्रेरित करना है।
इस रेस्टोरेंट में फिलहाल 30 कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें से 14 कर्मचारी ऐसे हैं, जो सुन नहीं सकते। स्टारबक्स ने अपने इस रेस्टोरेंट में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे सुन सकने में असमर्थ लोगों को भविष्य में अधिक से अधिक काम मिल सके। स्टारबक्स कंपनी पहले भी दुनिया में इस तरह का रेस्टोरेंट खोल चुकी है। साल 2016 में मलेशिया में और 2018 में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में साइलेंट कैफे मौजूद है। इस कंपनी के दुनियाभर में कई स्टोर्स हैं, जिनमें से 3800 तो सिर्फ चीन में ही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website