
बॉलीवुड इन दिनों काफी सुर्खियों मे बने हुए हैं। खबरें हैं कि रितेश देशमुख बागी 3 में काम करने जा रहे हैं। फिल्म ‘बागी 3′ में रितेश देशमुख अहम किरदार में नजर आएंगे। टाइगर और रितेश फिल्म में भाइयों के रोल में होंगे। साजिद नाडियाडवाला ने बताया कि रितेश मेरी हाउसफुल फ्रैंचाइज का शुरू से हिस्सा रहे हैं और बागी के साथ भी जुड़ रहे हैं। हे बेबी और हाउसफुल के चार इंस्टॉलमेंट्स के बाद मेरे साथ रितेश की बागी 3 छठी फिल्म होगी। हमारे बीच अच्छा संबंध है और उनकी 2014 में आई मराठी एक्शन फिल्म लाल भारी को लिखना मेरे लिए खुशी की बात थी।
जानकारी के लिए बता दें कि रितेश ने हाल ही में मिलाप जावेरी की ‘मरजावां’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। दोनों ने साथ में 2014 में आई एक्शन थ्रिलर ‘एक विलन’ में काम किया था। बागी 3 के जरिए वह अपनी दूसरी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ दिखेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website