
सोशल मीडिया पर इन एक ऐसा अजाब वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अब तक 3 करोड़ बार देखा जा चुका है। जानकारी के अनुसार रविवार को एक महिला ने जब अपना सिक्योरिटी कैमरा देखा तो वो हैरान रह गई। कैमरा रिकॉर्डिंग में उनको अजीबो-गरीब प्राणी दिखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की कहानियां बना रहे हैं। इस वीडियो को विवियन गोमेज के सिक्योरिटी कैमरे ने कैद किया है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं रविवार की सुबह उठी और ये चीज अपने कैमरे में देखी और इसको फिगर आउट करने की कोशिश कर रही हूं। ‘ उन्होंने लिखा- ‘पहली बार में मैंने एक परछाई देखी जो दरवाजे के तरफ से आ रही थी। कार के पास अजीबोगरीब चलते हुए ये चीज दिखी। क्या किसी को कैमरे में ऐसी चीज दिखी है?’ उन्होंने आगे लिखते हुए बताया कि उनके बाकी दो कैमरे में किसी वजह से ये दिखाई नहीं दिया।
विवियन गोमेज ने वीडियो शेयर किया तो किसी ने इस विचित्र चीज को elf (हैरी पॉटर का कैरेक्टर) बताया तो किसी ने गोबलिंग कैरेक्टर बताया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर 9 मीलियन व्यूज हो चुके हैं और हजारों में कमेंट आ चके हैं। वहीं इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया वहां करीब 30 मिलियन बार देखा गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website