Tuesday , February 17 2026 4:32 AM
Home / Business & Tech / GST बिल पास होने पर चढ़ा सैंसेक्स, अब 64 अंक गिरा

GST बिल पास होने पर चढ़ा सैंसेक्स, अब 64 अंक गिरा

image_7
मुंबई: राज्यसभा में बुधवार को एेतिहासिक जीएसटी विधेयक पारित होने के बाद अनिश्चितता का संकेत देते हुए भारी उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बंबई शेयर का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार के दौरान 224 अंक से अधिक चढऩे के बाद 60 अंक से अधिक टूटा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों, तेल एवं गैस, बैंकिंग, एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी खंड के शेयरों में आई बिकवाली से मुख्य सूचकांकों में गिरावट दर्ज हुई।

सूचकांक 27,899.88 पर खुला और चढ़कर 27,921.91 पर पहुंच गया लेकिन बाद में यह 64.40 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 27,633.11 पर आ गया। सूचकांक में पिछले चार सत्रों में 511.09 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। निफ्टी भी शुरुआत में 8,601.40 पर पहुंचने के बाद 25.35 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 8,519.50 पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *