
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कृति इस साल की अपनी दूसरी फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ का प्रोमोशन कर रही हैं। ये फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘लुका छुपी’ से दर्शकों की तारीफ बटोरने वाली कृति सेनन का कहना है कि करियर के लगभग आधे दशक पूरे होने के बाद अब लोग मुझे बतौर अभिनेत्री गंभीरता से लेने लगे हैं। कृति सेनन ने कहा, ‘‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुका छुपी’ दोनों ही दिल से चुनी गई फिल्में थीं। अब स्क्रिप्ट के बारे में मैं दिल की ही सुनती हूं। खुशी है कि लोग अब मुझे गंभीरता से ले रहे हैं और यह सबकुछ मेरी काम की वजह से हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि हर आने वाली फिल्म के साथ कुछ बेहतर करना जरूरी है वरना आपमें ठहराव आ जाएगा। करियर के बारे में दीपिका पदुकोण का उदाहरण देते हुए कृति सेनन ने कहा कि किसी भी एक्टर के जीवन में एक ऐसी फिल्म होती है जो उसे बतौर कलाकार सबके सामने लाता है। दीपिका के लिए वह फिल्म ‘कॉकटेल’ थी। उनके लिए ‘बरेली की बर्फी’ ने भी वही किया।
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ और ‘लुका छुपी’ को लेकर कृति सैनन ने कही ये बात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website