Thursday , March 26 2026 11:57 PM
Home / Entertainment / धूमधाम से हुआ हॉलीवुड हसीना का बेबी शॉवर, 41 की उम्र में तीसरी बार बनेंगी मां

धूमधाम से हुआ हॉलीवुड हसीना का बेबी शॉवर, 41 की उम्र में तीसरी बार बनेंगी मां


हॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस माईलीन क्लैस जल्द ही तीसरी मां बनने वाली हैं। इन दिनों वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। अक्सर माईलीन की तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में भी बनीं रहती हैं। हाल ही में अब उन्होंने बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी सेवायरल हो रही हैं।

इस दौरान 41 साल की गायिका और ब्रॉडकास्टर ब्लू गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में वो ब्लू गुब्बारों के आगे खड़े होकर पोज दे रही हैं।
माईलीन के बेबी शॉवर में उनकी खास फ्रेंड्स नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सभी खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।
इस खास दिन पर साइमन मॉटसन अपने परिवार और दोस्तों संग इस खास अवसर पर पहुंचे। जानकारी के लिए बता दें कि साइमन ही इस बच्चे के पिता हैं।
बता दें कि माईलीन और साइमन ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपा कर रखा।माईलीन के इससे पहले दो बच्चे हैं, जिनका नाम है-एवा बेली क्विन, हीरो हार्पर क्विन।

Bollywood Tadka, माईलीन क्लैस इमेज, माईलीन क्लैस फोटो, माईलीन क्लैस पिक्चर

माईलीन नईम क्विन के साथ अपने 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ अब पहले से कहीं ज्यादा खुश है।