
गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच नोक-झोक होना आम बात है। इई बार इससे उनके रिश्ते को मजबूती मिलती है और कई बार इसका फायदा दूसरों को मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला फ्लोरिडा में सामने आयाहै जहां सेरीना वोल्फ अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लीयर स्काई कैफे में डेट के लिए गई थी। इस दौरान सेरीना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से उनके घर जाने के लिए न्यूयॉर्क की टिकट बुक कराने के लिए कहा।
लड़के ने सेरीना को इसके लिए मना कर दिया। बस फिर क्या था दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद सेरीना ने गुस्से-गुस्से में अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसके कार्ड से वेटर को 5000 डॉलर की टिप दे दी जबकि दोनों का बिल 55 डॉलर आया था।सेरीना के ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सेरीना को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्वॉयफ्रेंड ने यह भी बताया कि सेरीना ने शराब पी रखी थी। बिना इजाजत के किसी दूसरे का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के अपराध को लेकर फिलहाल सेरीना को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। यहां तक कि 1000 डॉलर का उन्हें जुर्माना भी लगा है। वहीं रेस्टोरेंट ने टिप के पैसे वेट्रेस को दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह वेट्रेस और रेस्टोरेंट पर निर्भर करता है कि उसे टिप वापस देनी है या नहीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website