
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कैटरीना कैफ बहुत जल्द अक्षय कुमार के ऑपोजिट रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगी। कैटरीना अक्षय के साथ काम करने को लेकर काफी रोमांचित है। खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ काम कर कैटरीना बेहद खुश हैं। कैटरीना इस बात से बेहद खुश हैं कि करीब 10 साल बाद वह फिर से अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रही हैं।
कैटरीना ने कहा कि अक्षय के साथ फिल्म सूर्यवंशी में काम करना उनके लिए घर वापसी जैसा है। कैटरीना ने अक्षय के साथ वेलकम ,‘सिंह इज किंग‘,‘नमस्ते लंदन‘,‘तीस मार खां’ और ‘दे दना दन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
इन सभी फिल्मों में अक्षय और कैटरीना की केमिस्ट्री को भी काफी सराहा गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website