
मुंबईः बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फैन फिल्म से बॅालीवुड डेब्यू कर चुकीं वालूश्चा डिसूजा जल्द ‘नच बलिए 9’ को होस्ट कर सकती हैं। जी हां। एक वेबसाइट की खबर अनुसार वालूश्चा डिसूजा और मनीष पॅाल साथ में नच बलिए को होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इस समय ये चर्चा हो रही हैं कि आखिर इस पॉपुलर शो को होस्ट कौन करेंगा। हाल ही में खबर थी कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शो को होस्ट करने के लिए हामी भर दी है। लेकिन इसके बाद खबर आई कि दिव्यांका त्रिपाठी ने शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है।
दिव्यांका के पति विवेक दहिया की तबितय ठीक नहीं हैं और वो हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसके चलते दिव्यांका ने शो को होस्ट करने से मना कर दिया है। लेकिन अब शो को इसकी नई होस्ट वालूश्चा डिसूजा मिल गई हैं। जोकि मनीष पॉल के साथ मिलकर शो को होस्ट करती दिखाई देंगी।
खबरों के मुताबिक, ‘मॉडल टर्न एक्ट्रेस वालूश्चा डिसूजा इस पॉपुलर शो को होस्ट करती दिखाई देंगी। वालूश्चा डिसूजा ने आज भी इस शो से जुड़े सभी पेपर्स साइन कर लिए है। इसके बाद अब वो टीवी पर अपना धमाकेदार डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’ जैसे हमने बताया कि वालूश्चा डिसूजा और टीवी एक्टर मनीष पॉल मिलकर इस शो को होस्ट करते दिखाई देंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website