Thursday , February 19 2026 2:22 PM
Home / Entertainment / Bollywood / इस सिंगर ने कंगना को लगाई फटकार, बोली दुआएं देती हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं

इस सिंगर ने कंगना को लगाई फटकार, बोली दुआएं देती हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए ज्यादा मशहूर है। बहुत जल्द कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या रिलीज होने वाली है। लेकिन इस समय कंगना अपनी फिल्म से ज्यादा अपने अजीबो गरीब बयानों के कारण सुर्खियों मे छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में जजमेंटल है क्या फिल्म के गाने ‘वखरा स्वैगनी’ के लॉन्च के मौके पर उनकी को-एक्टर की रिपोर्टर्स से खूब खटपट हुई। इसके बाद से ही एक्ट्रेस की चौतरफा आलोचना हो रही है। यहां तक कि फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इस विवाद के लिए माफी भी मांगी।
ऐसे में अब कंगना को सिंगरसोना महापात्राने ट्वीट करके लताड़ लगाई हैं। सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर आपने विचार रखने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। एक्ट्रेसकंगना रनौतके विवाद पर सोना महापात्रा ने कहा है कि ‘जब एक महिला पावर सिस्टम से टक्कर लेती है और सभी परेशानियों को पार करते हुए जीत हासिल करती है तो उसकी जीत का जश्न मनाना चाहिए। हालाकि जब वो खुद पावर मिलने के बाद उसी सत्ता पक्ष की तरह पेश आने लगे और लोगों को बुली करने लगे तो यह दुखद है। कंगना रनौत मैं आपको दुआएं देती हूं कि आप जल्द ही ठीक हो जाएं।’
इसके बाद सोना ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘समान समाज के लिए लड़ाई करने का मतलब यह कतई नहीं है कि महिला खुद भी पुरुषों की तरह हो जाए। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वक्त में और भी महिलाएं सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी और पुरुषों की तरह अच्छी पोजीशन पाएंगी लेकिन वो सब पॉजीटिव एनर्जी का प्रसार करेंगी।’