
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताहांत आव्रजन और राजस्व प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) द्वारा पूरे देश में बिना दस्तावेज के रह रहे लोगों के लिए छापेमारी होने की पुष्टि की। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘ ये लोग अवैध तरीके से यहां आए थे। एजेंसी ऐसे लोगों की तलाश करके उन्हें उनके देश भेजेगी।’ ट्रंप ने कहा कि आईसीई का ध्यान दोषियों पर रहेगा लेकिन अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। राष्ट्रपति ने कहा कि यह रविवार से शुरू होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website