
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबरें है कि अक्षय फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो अक्षय के लीड रोल वाली सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल बनेगा। सीक्वल में कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे।
अब चर्चा है कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय भी एक खास रोल में दिख सकते हैं।
कहा जा रहा है कि अक्षय इस फिल्म में एक स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
कहा यह भी जा रहा है कि अक्षय एक बार फिर अपने कैरक्टर डॉक्टर आदित्य श्रीवास्तव में फिर से दिखाई दे सकते हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website