
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। संजय दत्त इस समय रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘पानीपत’ में काम कर रहे हैं। लेकिन इस समय संजय दत्त अपनी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की वजह से चर्चा में हैं। संजय दत्त ने मुन्नाभाई सीरीज की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में काम किया है।
इस फिल्म में संजय दत्त ने काफी धमाल मचाई थी। काफी समय से इस फिल्म के तीसरा पार्ट बनाने की बात चल रही है।
संजय से पूछा गया कि उनकी मुन्ना भाई सीरीज की तीसरी फिल्म कब शुरू होगी। इस बारे में संजय ने बात की।
संजय दत्त ने कहा, ‘‘मैं भगवान से दुआ कर रहा हूं कि यह जल्दी शुरू हो लेकिन इस बारे में आपको राजू हिरानी से पूछना चाहिए। मुझे लगता है कि इस सवाल का जवाब वह बेहतर तरीके से दे सकते हैं। मैं फिल्म की शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ”
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मुन्ना भाई 3’ फिल्म के सवाल पर बोले संजय दत्त, कहा ‘‘मैं भगवान से दुआ कर रहा हूं कि
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website