
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक धर्मगुरु का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो को देखने वाले लोग हैरान हो रहे हैं। इस धर्मगुरु के शिक्षा देने का अंदाज भी सबसे निराला है। गल्फ न्यूज एशिया की खबर के अनुसार यह धर्मगुरु सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर का है, जो दुल्हनों की तरह कपड़े पहनता है, अलग रंगों वाली लंबी दाढ़ी रखता है साथ ही आसपास का माहौल भी बारात जैसा बना कर रखता है। वह दुल्हन के लिबास पहने हुए लोगों को इस्लाम की अनोखी शिक्षा देता है।
ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने हुए इस धर्मगुरु की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन बना धर्मगुरु एक मंच पर आराम से बैठा हुआ है और आसपास मौजूद लोग नाच रहे हैं और पैसे लूटा रहे हैं, जिससे बिल्कुल बारात जैसा माहौल लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
इस शख्स के बारे में किसी तरह की ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन की ड्रेस में तैयार ये शख्स रावलपिंडी के रेशम गलियों में कई बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। किसी ने कहा कि यह वीडियो साफ दर्शाता है कि लोगों के पास ज्ञान की कमी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website