
विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जोफ्रा आर्चर को अपने टेस्ट पदार्पण का इंतजार करना होगा क्योंकि इस तेज गेंदबाज को एजबेस्टन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम में जगह नहीं दी गई।
बारबाडोस में जन्में इस तेज गेंदबाज को पसली की चोट से परेशानी हो रही है और उन्हें साथी तेज गेंदबाज सैम कुरेन और ओली स्टोन के साथ 14 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है जो पिछले हफ्ते आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेले थे।
पहले एशेज टेस्ट के लिये इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है :
रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनले, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्राड, जेम्स एंडरसन।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website