
भारत ही नहीं सभी लोकतांत्रिक देशों की संसद और विधानसभाओं में संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई रुकना सामान्य है। लेकिन केन्या की एक असेंबली में जो हुआ वह बेहद ही अलग मामला है। बुधवार को होमा बे काउंटी असेंबली में किसी सदस्य की पाद की वजह से कार्यवाही को स्थगित करना पड़ गया।
सदन में काफी गर्मी थी। सांसद कागजों से हवा करते हुए बहस में जुटे थे। तभी वहां दुर्गंध फैल गई। एक सदस्य पर आरोप लगा कि उन्होंने पाद मारकर बदबू फैला दी है। नाक दबाए सदस्य एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। एक सदस्य जूलियस गाया ने स्पीकर से कहा, ‘हममें से किसी ने वायु को प्रदूषित कर दिया है।’
इसके बाद स्पीकर एडविन काकाछ ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए रोक दिया और सदस्यों को बाहर जाने को कहा गया। स्पीकर ने कर्मचारियों से कहा कि जल्दी से रूम फ्रेशनर लाकर छिड़काव किया जाए। स्पीकर ने कहा, जो भी फ्लेवर मिले, स्ट्रॉबेरी या वनीला, जल्दी लाया जाए। बाद में बदबू कम होने के बाद सांसद दोबारा अपनी सीटों पर लौटे और चर्चा शुरू की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website