
पांच बार एलपीजीए टूर चैम्पियन रह चुकी 29 साल की महिला गोल्फर मिशेल वई ने आखिरकार गोल्डन स्टेट वारियर के एग्जीक्यूटिव जॉनी वैस्ट के साथ शादी कर ली है। कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स में एक प्राइवेट घर में करवाए गए भव्य कार्यक्रम के दौरान 150 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। मिशेल ने शादी की सूचना अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम के जरिए दी। मिशेल ने एक पोस्ट कर लिखा- मिस्टर एंड मिसेज वैस्ट ऑल।
मैं अपने बॉडी के हर जीवित हिस्से के साथ तुम्हारे प्यार करती हूं मेरे पति। मुझे कई बार लगता है कि मैं उन्हें प्यार नहीं कर पाऊंगी लेकिन मैं जब तुम्हारा चेहरा देखती हूं तो यह भावनाएं कहीं चली जाती है, मेरा दिल धड़कने लगता है। मिशेल ने शादी के दौरान दो डै्रस पहनी थीं। मिशेल ने शादी के दौरान सर्व किए गए फूड की भी खूब तारीफ की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website