
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। सोफी और जो फैंस को कप्लस गोल्स देते रहते हैं। आए दिन इस कपल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
हाल ही में एक बार फिर सोफी और जो की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर छाईं हुईं हैं। इन तस्वीरों में सोफी व्हाइट कलर की आउटफिट मेंदिख रही हैं। इस आउटफिट के ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर की ब्लैट लगाई है। सोफी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, डार्क आईशेडो और ओपन हेयर्स से कम्पलीट किया है।
इस दौरान सोफी ने ब्लैक हाई हील्स पेयर किए थे। वहीं जो की बात करें तो वह फाॅर्मल आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
बता दें कि जोनस ब्रदर्स का साॅन्ग Sucker एमटीवी वीएमए अवार्ड्स के लिए नॉमिनेटेड हुआ है। ये तस्वीरें इसी इवेंट की हैं। इस इवेंट में जो जोनस पत्नी सोफी के साथ, केविन जोनस डेनियल के साथ पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान निक अकेले ही थे।
जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली।दोनों की लव स्टोरी के बारे में कहा जाता है कि नवंबर 2016 में दोनों को प्री-MTV यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स इवेंट में स्पॉट किया गया था। अक्टूबर 2017 में उन्होंने सगाई की थी।
काम की बात करें तो जो इन दिनों अपने अकमिंग प्रोजैक्ट्स में बिजी हैं। वहीं सोफी की बात करें तो वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। सोफी ने इस सीरीज में सांसा स्टार्क का किरदार निभाया है।
Home / Entertainment / पति जो का हाथ थाम अवार्ड शो में पहुंची सोफी, वन पीस ड्रेस में प्रियंका की जेठानी का दिखा स्टनिंग लुक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website