Wednesday , March 4 2026 6:35 PM
Home / Sports / तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज 45/2, भारत के खिलाफ जीत के लिए 423 रन की और जरूरत

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज 45/2, भारत के खिलाफ जीत के लिए 423 रन की और जरूरत


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 299 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 168 रन बनाकर घोषित कर दी। इस लिहाज से वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 468 रन की जरूरत है। हालांकि, टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इशांत शर्मा की गेंद पर क्रेग ब्रैथवेट अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जॉन कैम्पबेल को मोहम्द शमी ने स्लिप में कैच आउट कराया। दिन का खेल होने पर विंडीज टीम ने 2 विकेट खोकर 45 रन बना लिए। डैरेन ब्रावो और शमारा ब्रूक्स नाबाद लौटे।

पंत के नाम 11 टेस्ट में 50 डिसमिसल

दूसरी पारी में विंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट का कैच लेते ही ऋषभ पंत महज 11 टेस्ट में ही 50 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। उनसे आगे सिर्फ मार्क बाउचर, जॉनी बेयरस्टो और टिम पेन हैं, जिन्होंने 10 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने अपने 11वें टेस्ट में 50 विकेट का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के लिए इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 टेस्ट में 50 शिकार किए थे।

दूसरी पारी में रहाणे-विहारी ने दिखाया शानदार खेल

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही। टीम के चार विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, इसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (64) और हनुमा विहारी (53) ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई।

फेल हुआ टॉप ऑर्डर

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और केमार रोच की गेंदों पर अपने विकेट गंवा बैठे । रोच ने इसके बाद कप्तान विराट कोहली को भी खाता खोलने का मौका नहीं दिया। चेतेश्वर पुजारा लगातार चौथी पारी में असफल रहे। उन्हें विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने आउट किया।

विंडीज टीम 117 पर ऑलआउट

इससे पहले पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 117 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा को 1-1 विकेट मिला। विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।

बुमराह ने हैट्रिक ली

तीसरे दिन वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल 14 रन बनाकर शमी का शिकार बने। उनके बाद जेहमार हैमिल्टन (5) को इशांत और केमार रोच (17) को जडेजा ने पवेलियन भेजा। इससे पहले बुमराह ने हैट्रिक ली। 6 विकेट लिए। यह उनके करियर की पहली हैट्रिक है। टेस्ट में वे ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहले हरभजन सिंह और इरफान पठान ने हैट्रिक विकेट लिए थे।

भारत के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी बनाम किनके विकेट लिए वेन्यू साल
हरभजन सिंह ऑस्ट्रेलिया पोटिंग, गिलक्रिस्ट, वॉर्न ब्रिजटाउन 2003
इरफान पठान पाकिस्तान बट, यूनिस, यूसुफ कराची 2006
जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज ब्रावो, ब्रूक्स, चेज किंगस्टन 2019
वेस्टइंडीज में यह तीसरी टेस्ट हैट्रिक

खिलाड़ी बनाम वेन्यू साल
जर्मेन लॉसन ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2003
मैथ्यू होगार्ड वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 2004
जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज किंगस्टन 2019
स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज दूसरी पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्रेग ब्रैथवेट कै. पंत बो. बुमराह 10 38 1 0
जॉन कैम्पबेल कै. पंत बो. बुमराह 2 16 0 0
डैरेन ब्रावो कै. राहुल बो. बुमराह 4 8 0 0
शमर ब्रूक्स एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह 0 1 0 0
रोस्टन चेज एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह 0 1 0 0
शिमरॉन हेटमायर बो. शमी 34 57 7 0
जेसन होल्डर कै. (सब.) रोहित बो. बुमराह 18 38 2 0
जेहमार हैमिल्टन कै. कोहली बो. इशांत 5 59 0 0
रहकीम कॉर्नवॉल कै. रहाणे बो. शमी 14 31 2 0
केमार रोच कै. मयंक बो. जडेजा 17 31 3 0
शैनन गेब्रियल नाबाद 0 3 0 0
रन : 117, ओवर : 33, एक्स्ट्रा : 13.

विकेट पतन : 9/1, 13/2, 13/3, 13/4, 22/5, 67/6, 78/7, 97/8, 117/9, 117/10

गेंदबाजी : इशांत शर्मा: 10.5-3-24-1, जसप्रीत बुमराह: 12.1-3-27-6, मोहम्मद शमी: 13-3-34-2, रविंद्र जडेजा: 11.1-7-19-1.

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. कॉर्नवॉल बो. होल्डर 13 26 2 0
मयंक अग्रवाल कै. कॉर्नवॉल बो. होल्डर 55 127 7 0
चेतेश्वर पुजारा कै. ब्रूक्स बो. कॉर्नवॉल 6 25 0 0
विराट कोहली कै. हैमिल्टन बो. होल्डर 76 163 10 0
अजिंक्य रहाणे कै. हैमिल्टन बो. रोच 24 55 4 0
हनुमा विहारी कै. रोच बो. होल्डर 111 225 16 0
ऋषभ पंत बो. होल्डर 27 65 2 1
रविंद्र जडेजा कै. ब्रावो बो. कॉर्नवाल 16 69 3 0
इशांत शर्मा कै. हेटमायर बो. ब्रैथवेट 57 80 7 0
मो. शमी कै. हैमिल्टन बो. कॉर्नवॉल 0 2 0 0
रन : 416, ओवर : 140.1, एक्स्ट्रा : 31.

विकेट पतन : 32/1, 46/2, 115/3, 164/4, 202/5, 264/6, 302/7, 414/8, 416/9, 416/10

गेंदबाजी : केमार रोच: 30-9-77-1, शेनॉन गेब्रियल: 21-4-74-0, जेसन होल्डर: 32.1-9-77-5, रहकीम कॉर्नवाल: 41-10-105-3, रोस्टन चेज: 14-4-45-0, क्रेग ब्रैथवेट: 2-0-8-1