
पाॅपुलर साॅन्ग ‘लव मी लाइक यू डू’ की सिंगर ऐली गोल्डिंग ने 30 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड आर्ट डीलर कैस्पर जोपलिंग शादी रचाई। गोल्डिंग ने जोपलिंग से इंग्लैंड के यॉर्क मिन्स्टर कैथ्रेडल में शादी की।
इस शादी की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। तस्वीरों में गोल्डिंग व्हाइट कलर के गाउन में प्रिसेंस लग रही हैं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप,बन और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं जोपलिंग फ्राॅर्मल आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं।
कुछ तस्वीरों में कपल लिपलाॅक करता दिख रहा है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इस शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल थे।
640 घंटे में बना गोल्डिंग का गाउन
ऐली गोल्डिंग ने अपनी शादी के मौके पर एक बेहद खास गाउन पहना था। बताया जा रहा है कि इस गाउन को बनाने में डिजाइनरों को 640 घंटे से अधिक समय लगा था। क्लोई लेबल वाले उनके सफेद वेडिंग गाउन को नताचा रैमसे-लेवी ने डिजाइन किया था।
बता दें कि गोल्डिंग जोपलिंग से पहले सिंगर डगी पॉएंटर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इतना ही नहीं वह वन डायरेक्शन के स्टार नियाल होरान को भी डेट कर चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website