Monday , February 9 2026 11:19 PM
Home / Sports / नौंवी दिन सिफान, ओबैरी, कोवाक्स ने जीते गोल्ड, रिले रेस में जमैका और अमेरिका का दबदबा 

नौंवी दिन सिफान, ओबैरी, कोवाक्स ने जीते गोल्ड, रिले रेस में जमैका और अमेरिका का दबदबा 

 

दोहा  (5 अक्टूबर  2019), वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के नौवें दिन 7 गोल्ड मेडल दांव पर थे ।महिलाओं की 1500 मीटर रेसमें नीदरलैंड की सिफान हसन ने गोल्ड मैडल जीता । हसन ने नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाते हुए  3 मिनट 51.95 सेकंड में रेस पुरी करते हुए पहला स्थान  हासिल किया । यह पहला मौका है जब किसी एथलीट 10,000 मीटर और पंद्रह सौ मीटर दोनों में गोल्ड मेडल जीता हो  ।

महिलाओं की 4×100 मीटर रिले रेस में जमैका ने बाजी मारी । जमैका की टीम में शैली एन फ्रेजर प्राइस ने स्वर्ण जीतने में अहम भूमिका निभाई । इस चैंपियनशिप में प्राइस कार यह दूसरा गोल्ड मेडल है। जमैका ने 41.44 सेकंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया।

पुरुषों की 4 ×100 मीटर रिले रेस में अमेरिकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अमेरिकी चौकड़ी में क्रिश्चियन कोलमैन , जस्टिन गैटलिन और नोहा लाइल्स जैसे दिग्गज धावक शामिल थे ।अमेरिकी टीम ने सिर्फ 37.10 सेकंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

महिलाओं की 5000 मीटर रेस में केन्या की हेलेन ओबैरी ने बाजी मारी। ओबैरी ने 14 मिनट 26.72 सेकंड में रेस पूरी करते हुए नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया।

पुरुषों के शॉट पुट मुकाबले में अमेरिका के जो कोवाक्स ने 21.91 मीटर दूरी तक गोला फेंक पहला स्थान हासिल किया। मुकाबले का रजत पदक और कांस्य पदक 21.90 मीटर दूरी तक गोला फेंकने वाले अमेरिका के  रेयान क्राउजर  और न्यूजीलैंड के  टॉमास वॉल्श के नाम गया।

महिलाओं की ट्रिपल जंप में वेनेजुएला की यूलीमार रॉयस ने 15.37 मीटर दूरी तक छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया।

दिन का आखिरी गोल्ड मेडल पुरुषों के मैराथन रेस में से आया। आधी रात को शुरू हुई मैराथन रेस में इथियोपिया के लेलीज़ा देसीसा ने 2 घंटे 10 मिनट 40 सेकंड में पूरी करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

नौवें दिन के आखिरी तक पदक तालिका में अमेरिका का वर्चस्व कायम है । 11 गोल्ड के साथ अमेरिका पहले, 4 गोल्ड के साथ केन्या दूसरे और  3 गोल्ड के साथ जमैका तीसरे स्थान पर है।