
करवाचौथ पर मेंहंदी शगुन की निशानी मानी जाती है। माना जाता है कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है आपके पति आपके उतना ही प्यार करते है इसलिए हर महिला चाहती है कि उसके हाथों में खूब गहरी मेहंदी चढ़े। कई बार हाथों में मेहंदी गहरी नही चढ़ती है ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप इस करवाचौथ पर अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचा सकती हैं।
– हाथों में लगी मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं।
– 4 से 5 कलियों को तवे पर गर्म करें,जब उसमें से धुआं निकलने लगे तो हाथों को ऊपर कर धुएं का सेंक दें। इससे धीरे- धीरे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा हो जाएगा।
– अगर मेहंदी पर गलती से पानी पड़ जाए तो पेट्रोलियम जैली उस पर लगा लें।
– मेहंदी को से 10 से 12 घंटे तक लगाने के बाद हटा दें। इसके बाद इस पर जुकाम व सर्दी के समय इस्तेमाल करने वाली विक्स को लगा कर रख दें। इससे हाथों में मेहंदी का रंग बहुत ही अच्छे से चढ़ेगा।
– मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू व चीनी को मिक्स कर घोल लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website