
सोशल मीडिया पर आसमानी बिजली गिरने का एक Shocking वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कुत्तों को सड़क पर घुमा रहा है तभी अचानकर उस पर बिजली आ गिरी और वह धड़ाम से नीचे गिर गया। इस दौरान कुत्ते डर वहां से भाग गए। वक्त रहते लोगों ने तुरंत उसे मेडिकल केयर दी, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना एलेक्स कोरीस नाम के शख्स के साथ हुई। 3 अक्टूबर को टेक्सास के स्टुब्नर एयरलाइन पशुचिकित्सक अस्पताल के पास एलेक्स के जूतों पर बिजली गिरी थी। CCTV कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है कि एलेक्स सड़क से गुजर रहे हैं और तभी बिजली उनके पैरों पर जाकर गिरती है। कुत्ते डरकर भाग निकलते हैं और एलेक्स मुंह के बल गिर जाते हैं। गिरते ही वह बेहोश हो गए, जिसके बाद लोगों ने आकर उन्हें सीपीआर दिया और तुरंत अस्पताल ले गए। कोरीस फिलहाल अस्पताल में हैं। घटना के कुछ ही घंटे बाद कुत्तों को ढूंढ लिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website