
सदी के महानायक, शहंशाह और बिग बी जैसे उपनामों से मशहूर अमिताभ बच्चन आज 77 के हो गए और इस स्पेशल इवेंट पर पूरा बच्चन परिवार शुक्रवार को एक साथ आया। इस मौके पर अमिताभ और उनकी पत्नी जया, अभिषेक, ऐश्वर्या, पोती आराध्या और बेटी श्वेता भी पहुंची।
इससे पहले, अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसकों से मिले, जो हाथ में तख्तियों, तस्वीरों और पोस्टरों के साथ मिलने का इंतजार कर रहे थे। कईयों को सुपरस्टार की तरह कपड़े पहने भी देखा गया। हमेशा की तरह इस बार भी फैंस मुंबई में उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए। घर के बाहर सुबह से ही पहुंचे फैंस नाच-गाकर सेलिब्रेशन कर रहे थे।
अपने फेवरेट एक्टर के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करने पहुंचे फैंस में से एक तिवारी ने कहा, “20 साल से मैं उनके जन्मदिन पर उनके घर आ रहा हूं। मैं उनकी लंबी उम्र के लिए हवन करता हूं और प्रार्थना करता हूं।”
लोगों ने अमिताभ और इंडियन सिनेमा में उनकी अचीवमेंट और योगदान की तारीफ़ करते हुए नारे भी लगाए। एस.पी. कामत, जो अमिताभ बच्चन फैन एसोसिएशन के संस्थापक सचिव हैं, जिसे 1979 में कोलकाता में समाज सेवा करने के उद्देश्य से बनाया गया था, वह भी एक्टर को विश करने के लिए मौजूद थे।
अमिताभ ने सफेद कढ़ाई वाला कुर्ता पायजामा पहना था, जिन्हें मैरून मखमली शूज के साथ पेयर किया गया था, उन्होंने अपने फैंस का अभिवादन किया।
जया एक सफेद अनारकली-चूड़ीदार में थीं, जबकि श्वेता ने सादा सफेद कुर्ता-चूड़ीदार पहना था।
अभिषेक को पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ देखा गया।
वह एक गुलाबी और सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में थे और एक नए लुक में दिख रहे थे, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या इसी तरह की पोशाक में ट्विन कर रही थीं।
Home / Entertainment / Bollywood / अमिताभ के बर्थडे पर साथ दिखी बच्चन फैमिली, घर के बाहर पहुंचे फैंस को कहा THANK YOU!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website