
एक ईरानी इंस्टाग्राम स्टार जो हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली जैसी दिखने वाली अपनी डरावनी तस्वीरों को पोस्ट किया करती थीं, उसे ईरान में ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। जी हां, एंजेलिना जोली जैसा बनने का सपना लेकर चलने वाली इस लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगा है।
बता दें वह मशहूर हॉलीवुड एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में रहती थी। जिसकी वजह से उसने अपने चेहरे का बुरा हाल बना लिया है।
पिछले साल खबरें आईं थीं कि इंस्टाग्राम स्टारसहर तबर ने एंजेलीना जॉली जैसी दिखने के लिए 50 प्लास्टिक सर्जरी करवाईं और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट कीं।
वो काफी डरावनी थी और तभी से सहर का विरोध हो रहा था। तस्वीर में सहर ने हिजाब पहना हुआ था।
Home / Entertainment / एंजेलिना जोली जैसा बनने के लिए 50 से ज्यादा सर्जरी करवाने वाली हुई गिरफ्तार, यकीनन चेहरा देख डर जाएंगे आप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website