Monday , April 13 2026 7:33 AM
Home / Sports / अबु धाबी में होने T10 टूर्नामेंट के लिए टिकट बिक्री शुरू, दिखेंगे ये स्टार

अबु धाबी में होने T10 टूर्नामेंट के लिए टिकट बिक्री शुरू, दिखेंगे ये स्टार


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबु धाबी में 15 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले अबु धाबी टी10 टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट को अगले पांच साल तक अबु धाबी में आयोजित कराने का फैसला किया गया है।
इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन, ऑस्ट्रेलियाई स्टार शेन वाटसन, वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसैल, श्रीलंका के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। 90 मिनट के फॉर्मेटको दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
दर्शक इन दिग्गज खिलाडिय़ों की मौजूदगी में नवंबर में धमाकेदार क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं। अबु धाबी क्रिकेट के सीईओ मैथ्यू बुचर ने कहा, हम टिकटों की भारी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे लिए पहली बार अबु धाबी में इस टूर्नामेंट का आयोजन कराना रोमांचक पल है और हम इसके लिए काफी रोमांचित हैं।