
इन दिनों सोशल मीडिया पर रूस की एक 6 वर्षीय बच्ची ने अपनी खूबसूरती और अदाओं से दुनिया को दीवाना बना रखा है। बच्ची का नाम यलीना यकूपोवा है, जिसको उसके प्रशंसक दुनिया की सबसे सुंदर बच्ची करार दे रहे हैं।
चार साल की उम्र से मॉडलिंग करने वाली यह बेहद प्यारी बच्ची कई मायने में असाधारण है।इंस्टाग्राम पर इसके 21 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
सोशल मीडिया में इसे लोग नन्ही राजकुमारी बता रहे हैं।यलीना कई फैशन शोज में हिस्सा ले चुकी हैं। वह मोनालिसा किड्स और ग्लेरिया जिंस जैसे कई मशहूर ब्रांड के लिए प्रचार कर चुकी हैं।
मॉस्को में रहने वाली यलीना अपनी मुस्कान और सुनहरे बालों से हर किसी को मोह लेती हैं। यलीना के मैनेजर के मुताबिक बीते कुछ सालों में उसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है।
उनके प्रशंसक जर्मनी, अमेरिकी और ब्रिटेन समेत दुनियाभर में हैं। इस बच्ची को भी अपने बढ़ते कद का एहसास है, इसलिए वह बहुत प्रोफेशनल तरीके से चीजों को लेती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website