
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तरह ही उनकी बड़ी जेठानी यानि डेनियल जोनस आए दिन इपनी हाॅठ तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। डेनियल की तस्वीरें अक्सर सोशल साइट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में डेनियल की पति केविन जोनस के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में डेनियल का हाॅट अवतार देखने को मिल रहा है।
तस्वीरों में डेनियर एनिमल प्रिंट ऑफ शोल्डर क्राॅप टाॅप और ब्लैक लैदर जींस में बेहद ही हाॅट दिखीं। लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक डेनियल के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने गम बूट्स पेयर किए थे।
बेटियों ऐलेना रोज़ और एंजेलिना जोनास को जन्म देने के बावजूद डेनियल आज भी बेहद हॉट लगती हैं। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा की जेठानी उम्र में उनसे छोटी हैं।
प्रियंका चोपड़ा जहां 37 साल की हैं वहीं डेनियल 33 साल की हैं। वहीं केविन ब्लैक डेनिम जींस के साथ डेनिम जैकेट पहने हैंडसम दिखे। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपल ने साल 2009 में शादी रचाई थी। केविन और डेनिएल की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अलीना रोज़ जोनस और छोटी का वेलेंटीना एंजेलिना जोनस हैं। डेनियल के काम की बात करें तो वह अमेरिकन टेलीविजन पर्सनेलिटी है और हेयर ड्रेसर रह चुकी हैं।
Home / Entertainment / क्राॅप टाॅप में बेहद हाॅट दिखीं प्रियंका की बड़ी जेठानी, रेस्टोरेंट के बाहर पति संग यूं दिए पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website