Thursday , March 26 2026 10:23 PM
Home / Entertainment / लियोनार्दो डिकैप्रियो ने दिल्ली के वायु प्रदूषण पर जताई चिंता, पानी की समस्या पर भी किया था पोस्ट

लियोनार्दो डिकैप्रियो ने दिल्ली के वायु प्रदूषण पर जताई चिंता, पानी की समस्या पर भी किया था पोस्ट


टाइटैनिक स्टार लियोनार्दो डिकैप्रियो ने एक बार फिर भारत में बढ़ते प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज पर चिंता जाहिर की है। लियो ने अपने इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों दिल्ली में प्रदूषण के लिए इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने प्रदूषण के लिए भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को बताता हुआ एक नोट भी लिखा है।
हॉलीवुड स्टार ने अपने पोस्ट में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत में 1.5 मिलियन लोगों की मौत का कारण प्रदूषण को बताया है। पोस्ट में लियो ने लिखा है- शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 1500 से अधिक लोग इकट्‌ठा हुए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल वायु प्रदूषण से लगभग 1.5 मिलियन लोगों की मौत हो रही है। इन आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण, भारत में पांचवा सबसे बड़ा हत्यारा है। इस प्रदर्शन में सभी उम्र के लोग शामिल हुए, जो भारतीय नागरिकों के हित के लिए कार्रवाई करवाने में सफल रहे।