
लंदन: पाॅप सिंगर रिहाना अपने साॅन्गस के साथ-साथ फैशन ब्रांड फेंटी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा रिहाना अपने फैँशन सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करती हैं।
हाल ही में रिहाना लंदन के राॅयल एलबर्ट हाॅल में आयोजित हुए अवार्ड शो में पहुंची। इस दौरान रिहाना मिंट ग्रीन साटन ड्रेस में नजर आईं।
इस आउटफिट के साथ सटबल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक, स्टाइलिश हेयर स्टाइल और आई मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
मीडिया को देख रिहाना ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।सामने आईं तस्वीरों में सिंगर काफी खूबसूरत लग रही हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं।
बता दें कि रिहाना फैशन की दुनिया में हमेशा से ही छाईं रहती हैं। रिहाना इंस्टा पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
उनकी तस्वीरों को धड़ल्ले से लाइक्स और कमेंट्स मिलते है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website