Friday , September 25 2026 11:37 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिर करेगी धमाका

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिर करेगी धमाका


बॉलीवुड के रॉकस्टार यानि कि रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धूम मचा सकती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर और दीपिका ने फिल्म बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में एक साथ काम किया है।
अब कहा जा रहा है कि रणबीर अब दीपिका के साथ लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म में नजर आएंगे। चर्चा थी कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में नजर आएगी।