
एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपनी लव लाइफ के साथ तस्वीरों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में जेनिफर को मंगेतन एलेक्स रोड्रिगेज के साथ मियामी के जिम के बाहर देखा गया।
इस दौरान जेनिफर वी नेक स्वेटर के साथ ग्रे स्किनफिट जैगिंग में बोल्ड दिखीं। जेनिफर ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,बन, शेड्स और बड़े-बड़े हूप्स से कंप्लीट किया है।
जेनिफर का स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं उनके मंगेतर इस दौरान ब्ली स्वैटर और ब्लैक ट्राउजर में कूल दिखे।
सामने आई तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी इस आउटफिट में काफी कंर्फटेबल हैं। 50साल की जेनिफर का लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
बता दें कि जेनिफर और रोड्रिग्ज के लिए प्यार और शादी कोई नई बात नहीं है। अमेरिकन सिंगर ने पहली शादी 1997 में की जो एक साल चली। इसके बाद 2001 में शादी की जो 2 साल चली।
तीसरी शादी 2004 में की और 2014 में तलाक ले लिया।जेनिफर के दो बच्चें हैं।
रोड्रिग्ज ने 2002 में शादी की और 2008 में तलाक लिया। उनके भी दो बच्चें हैं। वहीं, रोड्रिग्ज केट हडसन, कैमरून डियाज, टोरी विल्सन और एनी से भी अफेयर कर चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website