
ब्रिटिश गायिका केरी केटोना ने प्रेमी रायन मेहोनी के साथ डेटिंग करने के दौरान उनसे सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) टेस्ट कराने के लिए कहा था। तीन पूर्व पतियों से पांच बच्चों की मां केरी का कहना है कि यह कदम उठाना उनके लिए जरूरी था क्योंकि वह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना नहीं करना चाहती थीं।
‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, गायिका ने बिना कॉन्डम के इस्तेमाल के संबंध बनाने से पहले रायन को सेक्शुअल हेल्थ स्क्रीनिंग कराने पर जोर दिया।
न्यू मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में केरी ने कहा, “डेटिंग के दौरान जब लगा कि हमारा रिश्ता गंभीर व गहरा हो रहा है और हम कॉन्डम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो मुझे लगा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हम दोनों इसके लिए पूरी तरह से स्वस्थ व फिट हैं। सेक्शुअल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद अहम है।”
केरी का यह खुलासा गायिका मेल बी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अपने पार्टनर के साथ सेक्शुअल हेल्थ पर बात करना जरूरी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website