
तुर्की में 609 साल पुरानी एक मस्जिद को डैम के पानी में डूबने से बचाने के लिए पांच किमी दूर शिफ्ट किया गया। इर-रिज्क मस्जिद को हसनकैफ शहर से तिगरिस इलाके में ले जाया गया। दरअसल, हसनकैफ में इलिसु बांध बनाया जा रहा है और यह क्षेत्र जल्द डूब जाएगा। मस्जिद का निर्माण 1409 में एबु अल मेफाहिर ने किया था।
मस्जिद का वजन करीब 1700 टन बताया गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद को सेल्फ प्रोपेल्ड मॉड्युलर ट्रांसपोर्टर के जरिए शिफ्ट किया गया। अब इस मस्जिद की नई जगह तिगरिस नदी के किनारे है। स्थानीय प्राधिकरण मस्जिद के अलावा कई और ऐतिहासिक इमारतों को बचाने की कोशिश कर रही है। मस्जिद के अलावा, 12 से ज्यादा पुरानी इमारतें भी यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website