Saturday , October 3 2026 1:20 PM
Home / Entertainment / जमीला जमील ने ‘ईटिंग डिसऑर्डर’ के बारे में खुलकर बात की

जमीला जमील ने ‘ईटिंग डिसऑर्डर’ के बारे में खुलकर बात की


ब्रिटिश अभिनेत्री जमीला जमील ने हाल ही में अपनी 10 साल पुरानी एक तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करने के साथ उन्होंने लिखा, “यह 10 साल पहले एक दुखद दिन था। मैं कार्यक्रम में नहीं जाना चाहती थी क्योंकि मैं खुद को ‘बहुत मोटी’ मानती थी और यह सोचा कि अगले दिन मैं सार्वजनिक रूप से शर्मिदा महसूस करूंगी। मैं बहुत कमजोर थी, मैं वहां केवल 10 मिनट तक ही रुकी। ईटिंग डिसऑर्डर/ डिस्मॉर्फिया बहुत गंभीर समस्या है। मैंने अपनी किशोरावस्था/ उम्र के दूसरे दशक में जिंदगी का उतना लुत्फ नहीं उठाया।”