
अभिनेत्री रेबेका फर्ग्युसन का मानना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसी परियोजनाएं मिली, जिसमें कला के प्रति जुनून को देखा जाता था, न कि लैंगिकता को। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें पुरुषों की दुनिया में कभी भी एक अकेली महिला की तरह महसूस नहीं हुआ है।
अभिनेत्री से पूछे जाने पर कि लैंगिक असमानता किस तरह शोबिज में परिवर्तन ला रही है, इस पर फग्र्युसन ने आईएएनएस से कहा, “लैंगिक समानता वास्तव में महत्वपूर्ण विषय है। मैं सच में भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसी परियोजनाएं मिली, जिसमें निर्देशन, प्रोड्यूसर, कलाकार और कॉफी बनाने वाले व्यक्ति को पुरुष या महिला के तौर पर नहीं, बल्कि उन्हें उनके काम के प्रति जुनून और प्यार के माध्यम से जाना जाता है। मुझे पुरुषों की दुनिया में कभी भी अकेली महिला होने जैसा कभी महसूस नहीं हुआ।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website