
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। आग का सबसे अधिक प्रभाव यहां के वायुमंडल व जंगली जीव जंतुओं पर पड़ा है। खास कर कोआला की जिसको लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। ऑस्ट्रेलिया के हजारों हेक्टेयर के जंगल में लगी आग ने यहां काफी बड़े पैमाने को राख कर दिया है। इस कारण यहां हजारों कोआला मरने की आशंका है। दुर्लभ जानवर कोआला को बचाने के लिए के पूरी दुनिया मं आवाज उठ रही है । प्रशासन व आस्ट्रेलियाई लोग हर तरह से इन्हें बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई प्रांत न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की राजधानी सिडनी इस आग से सबसे अधिक प्रभावित हुई है। एनएसडब्ल्यू के पर्यावरण विभाग के मुताबिक, जंगल में लगी आग की वजह से राज्य में इतना ज्यादा प्रदूषण हुआ है जो पहले कभी नहीं देखा गया। जहरीले धुएं के कारण विजिबलिटी भी कम हो गई है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या उन लोगों को हो रही है जिनको सांस लेने में किसी तरह की समस्या थी, वो अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।
पर्यावरण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना हमारे रिकॉर्ड में सबसे लंबी और सबसे अधिक व्यापक है। सिडनी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। घरों से बाहर निकलने वाला हर शख्स जहरीले धुएं से बचने के लिए पूरे मुंह को ढककर निकल रहा है। सभी के चेहरे किसी न किसी तरह के मास्क से ढके नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया की पर्यावरण मंत्री सूसन ले के अनुसार हाल के दशकों में कोआला के रहने वाले जंगलों के क्षेत्रफल में 30 प्रतिशत तक की कमी हुई है। जंगलों में लगी आग को बुझाने के इंतजाम किए गए हैं, जैसे ही इस कार्य में सफलता मिलेगी-वैसे ही कोआला की गिनती कराई जाएगी, उनके पुनर्वास के इंतजाम किए जाएंगे। हाल के दिनों में आग से बचाए गए कोआला के पानी पीते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ले ने बताया कि पूरी दुनिया को कोआला की चिंता है और उनके पास उनको सुरक्षित रखने के लिए बड़ी संख्या मेल और अन्य माध्यमों से संदेश आए हैं।
Home / Off- Beat / ऑस्ट्रेलियाई जंगलों में आग से हजारों कोआला मरने की आशंका, पूरी दुनिया में उठी बचाने की मांग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website