Friday , March 27 2026 4:41 AM
Home / Entertainment / प्रोजेक्ट का चयन करते समय थोड़ा डर महसूस करना चाहती हैं मार्गोट रॉबी

प्रोजेक्ट का चयन करते समय थोड़ा डर महसूस करना चाहती हैं मार्गोट रॉबी


आस्ट्रेलियाई अभिनेत्री मार्गोट रॉबी का कहना है कि वह नए प्रोजेक्ट का चयन करते समय थोड़ा डर महसूस करना चाहती हैं। ‘ईटीकनाडा डॉट कॉम’ के मुताबिक, वी मौगजीन को दिए एक साक्षात्कार में 29 वर्षीय अभिनेत्री ने भूमिकाओं का चयन करने की प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की।

रॉबी ने कहा, “किसी किरदार का चयन करने के दौरान मैं हमेशा थोड़ा डर महसूस करना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा कि एक तरह से वह खुद को आगे बढ़ाना चाहती हैं और इसलिए थोड़ा डर महसूस करना चाहती हैं।