Saturday , June 20 2026 3:44 AM
Home / Off- Beat / शख्स ने खा ली सांडों को उत्तेजित करने वाली दवा, फिर हुआ ऐसा अंजाम

शख्स ने खा ली सांडों को उत्तेजित करने वाली दवा, फिर हुआ ऐसा अंजाम


मेक्सिकों के शहर रीनोसा के रहने वाले एक व्यक्ति ने एक 30 वर्षीय महिला के साथ सैक्स करने के लिए सांडों को उत्तेजित करने वाली दवा खा ली। इसके बाद उसकी हालत इतनी बिगड़ी कि उसे तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और डॉक्टरों को उसके लिंग की सर्जरी करनी पड़ी। उसे उत्तेजित अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दवा खाने के बाद यह व्यक्ति तीन दिनों तक उत्तेजित अवस्था में रहा। जब हालात नहीं सुधरे तो डॉक्टरों ने उसके लिंग की सर्जरी की. इसके बाद जाकर उसे आराम मिला। इन व्यक्ति को रीनोसा शहर के स्पेशलाइज्ड अस्पताल नंबर-270 में भर्ती कराया गया था। उसने जो दवा खाई थी उसे वह वेराक्रूज नामक जगह से लेकर आया था। मेक्सिको के किसान इस दवा को सांडों को तब खिलाते हैं, जब उन्हें गायों के साथ प्रजनन की क्रिया करनी होती है।
इस दवा के उपयोग से एक सांड कई गायों को गर्भधारण करवा सकता है। बता दें कि रीनोसा शहर अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के नजदीत है। यह मेक्सिको के तमाउलिपास प्रांत में आता है। बता दें कि मेक्सिको का वेराक्रूज इलाका सेक्स से संबंधित दवाओं की स्मगलिंग के लिए विख्यात है।