
टीम.ऑफ-स्क्रीन दोस्त और मैटिनी के लीजेंड सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन लगभग 35 साल बाद एक बार फिर फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों सुपरस्टार 1985 में हिंदी फिल्म ‘गिरफ्तार’ में नजर आए थे।
लेटेस्ट खबर यह है कि, 35 साल पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि रजनीकांत और कमल ‘दरबार’ फिल्म में साथ नजर आएंगे, जो रजनीकांत की 169 वीं फिल्म है। इस फिल्म को कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
प्रोडक्शन के अलावा, कमल फिल्म में एक कैमियो रोल कर सकते हैं, जिसे हाल ही में आई ‘खैदी’ फैम लोकेश कन्नाराज ने शूट किया जो इसका डायरेक्शन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, संभावताः फिल्म की शूटिंग अप्रैल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।
Home / Entertainment / Bollywood / 35 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी ये सुपर जोड़ी, एक की तो हैं 169वीं फिल्म
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website