
बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र इन दिनों काफी सुर्खियो में बने हुए हैं। धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 6 दशक हो गए हैं। उनकी छवि इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हुई लेकिन उन्होंने कई सारी सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में भी काम किया है। धमेन्द्र ने अपनी एक्टिंग के जरिए जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है।
एक समय ऐसा भी रहा था जब धर्मेन्द्र को फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।
हाल ही में धमेन्द्र ने इंडियन आइडल के मंच पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बातें कहीं। धर्मेन्द्र ने कहा, फिल्मों में करियर बनाने से पहले मैं गैराज में रहा करता था। मुंबई में मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था। उस समय मैं ड्रिलिंग फर्म में काम किया करता था। मुझे सिर्फ 200 रुपए मिलते थे। इतने में मेरा गुजारा नहीं हो पाता था।
चलिए जो भी है धर्मेन्द्र ने फैंस को ये बता दिया कि मुश्किलें हर किसी की राह में आती है लेकिन हमें कभी भी मुसीबतों से डरना नहीं चाहिए। बल्कि उसे हंसते हुए उन मुसीबतों का हल निकाल कर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए क्योंकि एक दिन मंजिल जरूर मिलती है।
Home / Entertainment / Bollywood / पुरानी यादों को याद कर भावुक हुए शोले के ‘वीरू’, फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे धर्मेन्द्र
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website