
एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपने लुक्स के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जेनिफर को अक्सर मंगेतर एलेक्स रोड्रिगेज के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। कपल की तस्वीरें सामने आते ही तहलका मचा देती हैं।
बीती रात जेनिफर के एलेक्स रोड्रिगेज के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान 50 की हसीना ब्लू डेनिम जंपसूट में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने जैकेट कैरी की थीं।
मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, हाई पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। वहीं एलेक्स व्हाइट शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे।
कपल ने रेस्टोरेंट के बाहर हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जेनिफर ने पहली शादी 1997 में की जो एक साल चली। इसके बाद 2001 में शादी की जो 2 साल चली। तीसरी शादी 2004 में की और 2014 में तलाक ले लिया।जेनिफर के दो बच्चें हैं।
रोड्रिग्ज ने 2002 में शादी की और 2008 में तलाक लिया। उनके भी दो बच्चें हैं। वहीं रोड्रिग्ज का नाम केट हडसन, कैमरून डियाज, टोरी विल्सन और एनी के साथ भी जुड़ चुका है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website