
हॉलीवुड के चर्चित सितारें ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को प्रशंसक एक बार फिर से साथ देखना चाहते हैं और यह खुलासा एक ‘कपल रिकॉन्सिलेशन लिस्ट’ में हुआ। एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, वैलेंटाइन डे के थीम पर ऑनबायडॉट कॉम के एक नए सर्वेक्षण में 27 प्रतिशत मतदाताओं ने पिट और जोली का नाम लिया, जिन्हें वह दोबारा साथ में देखना चाहते हैं।
पिट और जेनिफर एनिस्टन 22 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि एमा स्टोन और एंड्रयू गारफिल्ड की जोड़ी इस सूची में तीसरे पायदान पर है।
‘हाई स्कूल म्यूजिकल’ के सितारें वेनेसा हंजेस और जैक एफ्रॉन व जॉनी डेप और विनोना रायडर क्रमश: चौथे व पांचवे नंबर हैं, जिन्हें उनके प्रशंसक फिर से साथ में देखने की ख्वाहिश रखते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website