
मिशिगन के एक प्रसिद्ध रेस्त्रां के किचन के सिंक में नहाते कर्मचारी का एक वीडियो सामने आने के बाद से यहां लोगों में काफी गुस्सा है। दरअसल, सबसे पहले इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया था। इसके बाद इसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया। इसके साथ लिखा गया था- ग्रीनविले वेंडीज रेस्त्रां में न जाएं। यह बहुत ही खराब है।
किचन का सिंक हॉट टब जैसा
वीडियो में एक लड़का किचन के बड़े से सिंक में बैठा दिख रहा है और वेंडीज रेस्त्रां की वर्दी पहने दूसरा कर्मचारी कहता है, “अच्छे से नहाओ।” इसके बाद सिंक में बैठा लड़का साबुन के झाग से नहाता हुआ बोलता है, “यह हॉट टब जैसा महसूस हो रहा है।” इस वीडियो के सामने आते ही होटल के ग्राहकों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई ने कहा कि वे अब इस रेस्त्रां में नहीं जाएंगे। वहीं, कुछ ने अपील की कि वे अब ग्रीनविले वेंडीज रेस्तरां में न जाएं। यहां हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता।
So yeah I’m just gonna tell everyone right now DO NOT GO TO THE GREENVILLE WENDYS. THIS IS DISGUSTING PLEASEEEEEE SHARE THIS
Posted by Connor Somerfield on Tuesday, February 11, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website