
आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और तेज गेंदबाज कागिसो रबादा की वापसी हो गई है। डु प्लेसिस के कप्तानी छोडऩे की घोषणा करते ही उन्हें 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।
डु प्लेसिस और रबादा दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद हुई एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला से आराम दिया गया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच 21 फरवरी को जोहानिसबर्ग में होगा जबकि अगले दो मैच पोर्ट एलिजाबेथ (23 फरवरी) और केपटाउन (26 फरवरी) में खेले जाएंगे।
टीम इस प्रकार है
क्विंटन डिकाक (कप्तान), तेंबा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फोरटुइन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्टजे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जान जान स्मट्स, डेल स्टेन, पीट वेन बिलजोन और रेसी वान डेर दुसेन।
Home / Sports / ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच विनर प्लेयर वापस बुलाए
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website