Tuesday , February 10 2026 6:31 AM
Home / Sports / विवियन रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या और डि विलियर्स ने क्रिकेट को बदल दिया: इंजमाम उल हक

विवियन रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या और डि विलियर्स ने क्रिकेट को बदल दिया: इंजमाम उल हक


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा है कि सर विवियन रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या और एबी डि विलियर्स, ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट को बदल दिया है। अपने समय के महान बल्लेबाज इंजमाम ने एक यूट्यूब चैनल से कहा कि काफी साल पहले वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स इस खेल में बदलाव लाए।
उन्होंने कहा, ‘काफी साल पहले रिचर्ड्स ने क्रिकेट के खेल को बदलने का काम किया। उस समय बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को बैकफुट पर खेलते थे, लेकिन उन्होंने सबको दिखाया कि कैसे तेज गेंदबाजों को फ्रंटफुट पर भी खेला जा सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि तेज गेंदबाजों पर भी आक्रमण किया जा सकता है।’
न्यूजीलैंड के मार्क ग्रेटबैच सबसे पहले ओपनर थे जिन्होंने सुरुआति ओवर में गेंदबाजों की धुनाई करनी सुरु की। और कभी कभार के श्रीकांत ने भी ये काम सुरु किया था।
करियर में 120 टेस्ट खेलने वाले इंजमाम ने आगे कहा, ‘दूसरा बदलाव जयसूर्या लेकर आए। उन्होंने इनिंग के पहले 15 ओवर में तेज गेंदबाजों पर धावा बोलने का निर्णय लिया। उनके आने के पहले हवा में शॉट खेलने वालों को आम तौर पर बल्लेबाज नहीं माना जाता था, लेकिन उन्होंने पहले 15 ओवरों में इन-फील्ड के ऊपर से शॉट खेलकर इस परिभाषा को बदल दिया।’

एबी आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके नाम वनडे इंटरनैशनल की फास्टेस्ट फिफ्टी और सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रेकॉर्ड दर्ज है जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। उन्होंने यह रेकॉर्ड वेस्ट इंडीज के खिलाफ साल 2015 में जोहानिसबर्ग में बनाया था।
साउथ अफ्रीका ने बनाया 439/2 का स्कोर
साउथ अफ्रीका के दौरे पर आई विंडीज टीम को सीरीज के दूसरे वनडे में मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने जमकर धोया और 50 ओवर में 2 विकेट पर 439 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसी मैच में एबी ने एक नहीं काफी रेकॉर्ड बनाए।
39वें ओवर में बल्लेबाजी को उतरे एबी
मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीता और साउथ अफ्रीकी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबानों ने शानदार शुरुआत की और हाशिम अमला और रिली रोसो ने 247 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर विंडीज टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। रोसो पारी के 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए और फिर मैदान पर उतरे एबी डि विलियर्स।
फास्टेस्ट फिफ्टी का रेकॉर्ड
एबी ने मात्र 19 मिनट में 16 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इसके लिए 3 चौके और ताबड़तोड़ 5 छक्के लगाए। उनका यह रेकॉर्ड आज भी बरकरार है।
31 गेंदों पर फास्टेस्ट वनडे सेंचुरी
एबी ने इसके बाद मात्र 40 मिनट में 31 गेंदों में दुनिया का सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने इसके लिए 8 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। एबी के इस रेकॉर्ड को आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन का नंबर आता है जिन्होंने 2014 में 36 गेंदों पर शतक लगाया था।
पारी में सर्वाधिक छक्के
क्रिकेट की दुनिया में ‘मिस्टर 360 डिग्री’ के नाम से मशहूर एबी ने 16 छक्के लगाने के साथ ही एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की। हालांकि अब यह रेकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज इयोन मोर्गन (17 छक्के) के नाम दर्ज है।
कप्तान एबी ने 44 गेंदों पर बनाए 149 रन
साउथ अफ्रीका के तब कप्तान डि विलियर्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और मात्र 44 गेंदों में गगनचुंबी 16 छक्के और 9 चौकों की मदद से 149 रन बनाए। वह पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट हुए। उनकी इस तूफानी पारी के दौरान वनडे के 2 बड़े रेकॉर्ड बने।
30वें ओवर के बाद उतरे और 2 बार शतक
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डि विलियर्स इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार 30वें ओवर के बाद बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया। वह भारत के खिलाफ साल 2010 में 33वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे और शतक जड़ा था। फिर जोहानिसबर्ग में 39वें ओवर में उतरने के बाद भी शतक लगाया। एबी ने करियर में 20 हजार से ज्यादा इंटरनैशनल रन बनाए। उनके नाम वनडे में 25 शतक, 53 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि टेस्ट में उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक लगाए।

49 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने डि विलियर्स के बारे में कहा, ‘तीसरे खिलाड़ी, जिन्होंने क्रिकेट के खेल को बदलने का काम किया, वह डि विलियर्स हैं। आज के समय में वनडे और टी-20 में खेले जा रहे तेज क्रिकेट के लिए मैं डि विलियर्स को जिम्मेदार ठहराता हूं। पहले के बल्लेबाज सीधे बैट से शॉट खेलते थे, लेकिन डि विलियर्स ने पैडल स्वीप और रिवर्स स्वीप लगाने शुरू कर दिए।’

इंजमाम ने 200 टेस्ट पारियों में कुल 8830 रन बनाए जिसमें 25 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 378 वनडे इंटनरैशनल में कुल 11739 रन दर्ज हैं।