
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टयानो रोनाल्डो गर्लफ्रैंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज की लाइफ स्टाइल मेंटेन करने के लिए प्रति महीना 74 लाख रुपए खर्च करते हैं। रोनाल्डो जुवैंटस क्लब से 28 मिलियन डॉलर यानी 200 करोड़ रुपए की सलाना सैलरी लेते हैं। 26 साला मंगेतर को उन्होंने बीते दिनों भी करोड़ों की कार बर्थडे पर गिफ्ट की थी। जॉर्जिना रोनाल्डो की बेटी अलाना मार्टिना की मां हैं। इसके अलावा वह रोनाल्डो के 3 बच्चों इवा, माटियो और क्रिस्टयानो जूनियर की भी देखभाल करती हैं।
रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो होने वाले प्लेयर हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या 200 मिलियन से भी ऊपर है। वहीं,जॉर्जिना के इंस्टाग्राम पर 16.5 मिलियन फॉलोअर हैं। वह प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 6600 पाऊंडभी कमाती हैं।
गरीब परिवार से आई है जॉर्जिना
जॉर्जिना भले ही आज लैविश लाइफ स्टाइल का सिंबल बन चुकी है लेकिन उनका बचपन इतना अच्छानहीं था। स्पेन में फुटबॉलर पिता के घर में जन्मी जॉर्जिना बचपन से ही बैलेट डांसर बनना चाहती है। वह स्कूल टाइम पर भी डांस क्लास के लिए जाती थी। रोनाल्डो से एक शो रूम में मिलने के बाद उनकी लाइफ स्टाइल ही बदल गई।
कभी वेटर्स का भी किया काम
जवानी में कदम रखते-रखते जॉर्जिना ने घर का खर्च चलाने के लिए वेट्रेस का भी काम किया था। 19 साल की उम्र में वह ब्रिस्टल आ गई थी जहां उन्होंने साढ़े 9 पाऊंड प्रति घंटे से काम किया। इसके बाद अपने सपने पूरे करने के लिए वह मैड्रिड चली गई। यहां गूची के स्टोर में काम करते हुए उनकी मुलाकात रोनाल्डो से हुई थी। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई।
Home / Sports / खुलासा : गर्लफ्रैंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज को मेंटेनेंस के लिए इतने लाख प्रति महीना देते हैं रोनाल्डो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website