Tuesday , February 10 2026 6:30 AM
Home / Sports / IND v NZ 1st Test Day 1: टी-ब्रेक तक भारत के पांच विकेट गिरे, रहाणे और पंत क्रीज पर

IND v NZ 1st Test Day 1: टी-ब्रेक तक भारत के पांच विकेट गिरे, रहाणे और पंत क्रीज पर


न्यूजीलैंड और भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां कीवी टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वही टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं और क्रीज पर रहाणे और पंत खेल रहे है।
विराट की नजरें वेलिंगटन टेस्ट जीतने पर ….
देश विदेश में विजय पताका फहराने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से बेसिन रिजर्व की तेज पिच पर पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड का सामना करेगी तो उसके सामने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में यह अब तक की सबसे कठिन चुनौती होगी। शीर्ष रैंकिंग वाली विराट कोहली की टीम के 360 अंक है और कागजों पर उसका पलड़ा भारी दिख रहा है लेकिन केन विलियमसन की कीवी टीम संयम की पूंजी है जो इन पिचों पर उपयोगी साबित होगी। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजरें न्यूजीलैंड ने आखिरी बार मार्च 2017 में अपनी सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला गंवाई थी। उसके बाद से यहां दस में से पांच टेस्ट जीते हैं।
आस्ट्रेलिया में 3.0 से हारने के बाद न्यूजीलैंड के इरादे जीत की राह पर वापसी के होंगे जबकि भारतीय टीम यह साबित करना चाहेगी कि पिछले साल आस्ट्रेलिया में मिली जीत तुक्का नहीं थी और प्रतिकूल परिस्थितियों में जीतने का शऊर उसे बखूबी आता है। विपरीत दिशा से आती हवाओं के कारण बेसिन रिजर्व गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल की नयी सलामी जोड़ी को ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे काइल जैमीसन जैसे आला दर्जे के गेंदबाजों का सामना करना है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर की गैर मौजूदगी में भारतीय मध्यक्रम ने राहत की सांस ली होगी। वेगनेर अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण ब्रेक पर हैं।
टेट्र बोल्ड की निगाहें कप्तान कोहली के विकेट लेने पर….
न्यूजीलैंड टीम में हरफनमौला डेरिल मिशेल और बाएं हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल में से एक को जगह मिलेगी। कप्तान कोहली टास जीतने पर गेंदबाजी चुन सकते हैं ताकि जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी पिच से मिलने वाली शुरूआती मदद का फायदा उठा सकें। कोहली स्वयं स्वीकार कर चुके हें कि उनकी टीम को पिच के अनुकूल होने का इंतजार करना होगा जबकि विलियमसन की टीम इसी संयम के लिये जानी जाती है। कोहली ने कहा. ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विरोधी टीम में कितना संयम है, हमें और सब्र दिखाना होगा। हम ऐसे तैयारी नहीं कर सकते कि न्यूजीलैंड अपने संयम के दम पर हम पर दबाव बना दे।’
दोनों टीमें इस प्रकार है…

भारत का प्लेइंग XI- पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI- टॉम लाथम, टॉम ब्लंडेल, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, एजाज पटेल, काइल जेमीसन, ट्रेंट बोल्ट।